प्रयागराज समेत यूपी के चार जिलों में बारिश का अलर्ट, मध्यम से तेज बारिश के आसार; IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

प्रयागराज समेत यूपी के चार जिलों में बारिश का अलर्ट, मध्यम से तेज बारिश के आसार; IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले सहित चार जनपदों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। यह पूर्वानुमान मंगलवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ केन्द्र ने जारी किया है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रयागराज समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के मुताबिक प्रयागराज, जौनपुर, प्रतापगढ़ और कौशांबी में कुछ स्थानों पर जिलों से सटे क्षेत्रों में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के 15 सितंबर को सुबह 8:03 बजे जारी तात्कालिक पूर्वानुमान के अनुसार मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, प्रतापगढ़, चित्रकूट, कौशांबी, अमेठी, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, गोरखपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, बस्ती, कुशीनगर, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, महाराजगंज और लखीमपुर खीरी समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय बताया कि मंगलवार को प्रयागराज और आसपास के जिलों में मौसम बदला रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। दिन में बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आ सकती है। उन्होंने लोगों को बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने और मौसम संबंधी ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी।

मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान सुबह 8:02 बजे से पूर्वाह्न 11:02 बजे तक प्रभावी बताया गया है। ऐसे में इस अवधि में प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में अचानक बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *