प्रयागराज में सड़क हादसे में महिला की मौत, चार पहिया वाहन की टक्कर से बेटी गंभीर घायल

प्रयागराज में सड़क हादसे में महिला की मौत, चार पहिया वाहन की टक्कर से बेटी गंभीर घायल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शिवकुटी थाना क्षेत्र में गुरुवार भोर में किसी वाहन की टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई। हादसे में घायल उसकी बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि सड़क हादसे में प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सादियाबाद मोहल्ला निवासी नीतू सिंह (30) पत्नी अभिजीत की जान चली गई। हादसे में घायल उसकी बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस का कहना है कि महिला अपने पति और बेटी के साथ मोटरसाइकिल से घर के लिए बुधवार देर रात कहीं से आ रही थी। शिवकुटी थाना क्षेत्र में किसी चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में नीतू सिंह की मौत हो गई और उसकी बेटी गम्भीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *