प्रयागराज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का बढ़ा क्रेज, निःशुल्क कोचिंग के लिए 369 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण

प्रयागराज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का बढ़ा क्रेज, निःशुल्क कोचिंग के लिए 369 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण

प्रयागराज। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग के लिए विद्यार्थियों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में बड़ी संख्या में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अबतक कुल 369 बच्चों ने पंजीकरण कराया है। यह जानकारी गुरुवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर पटेल ने दी।

उन्होंने बताया कि अब तक आईएएस एवं पीसीएस की तैयारी के लिए 117, नीट के लिए 92, जेईई के लिए 55 तथा एसएससी एवं अन्य वन-डे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 102 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है। ऐसे में आने वाले दिनों में पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों की संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अधिक से अधिक युवाओं से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का लाभ उठाने और समय रहते अपना पंजीकरण कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उनके सपनों को साकार करने का प्रभावी माध्यम बन रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *