प्रयागराज में आम के पेड़ से लटका मिला 80 वर्षीय किसान का शव, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज में आम के पेड़ से लटका मिला 80 वर्षीय किसान का शव, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में कोरांव थाना क्षेत्र के रामगढ़ डइया गांव में रविवार को घर के बाहर एक पेड़ में फंदे से एक वृद्ध किसान का शव लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि कोरांव थाना क्षेत्र के रामगढ़ डइया गांव निवासी रामदेव (८०) पुत्र स्वर्गीय राम ललक का शव रविवार को घर के बाहर कुछ दूर स्थित आम के पेड़ में फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। परिवार के लोगों ने बताया कि परिवार के लोग शनिवार की शाम एक कार्यक्रम में चल गए। रविवार की सुबह उनकी खोजबीन शुरू हुई तो घर से कुछ दूर स्थित पेड़ से शव लटका हुआ पाया गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *