प्रयागराज के भीटा गांव में युवक की सिर कूचकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

प्रयागराज के भीटा गांव में युवक की सिर कूचकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में यमुनापार के घूरपुर थाना क्षेत्र स्थित भीटा गांव में बुधवार तड़के एक व्यक्ति की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि घूरपुर थाना क्षेत्र के भीटा गांव निवासी राजेश कुमार प्रजापति की बुधवार भोर में करीब तीन से चार बजे के बीच अज्ञात हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से सिर कूचकर हत्या कर दी। सूचना पर घूरपुर थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है, जल्द ही हत्या का खुलासा कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *