हापुड़। जनपद हापुड़ के अक्खा पुर गांव में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की एक बैठक ए पी एम जूनियर हाई स्कूल अखा पुर में हुई। जिसमें पंडित प्रभात शर्मा जी को और संगठन के पदाधिकारियों ने जिला उपाध्यक्ष हापुर की जिम्मेदारी सौंपी। पंडित प्रभात शर्मा जी ने कहा है कि मैं संगठन के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा और अपने समाज के लिए हर वक्त हर समय तत्पर रहूंगा। जनपद हापुड़ में संगठन का विस्तार करूंगा बधाई हो बहुत-बहुत पंडित प्रभात शर्मा जी को। इस मौके पर प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश पंडित विजेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा ,जिला कोषाध्यक्ष पंडित सुनील शर्मा ,जिला महासचिव महेश शर्मा मंडलीय सचिव करण ,शर्मा जिला सचिव, श्री भगवान शर्मा पंडित, मंजू शर्मा ,पंडित कैलाश शर्मा, परशुराम सेना के संगठन मंत्री केशव शर्मा ,सिंभावली पंडित राजकुमार शर्मा ,संजीव पाठक सिंभावली ,पंडित विनोद शास्त्री जी ,राजवीर पंडित जी गढ़मुक्तेश्वर धनंजय शास्त्री ,जी पुष्पेंद्र ढाना मौजूद रहे।
