प्रधान आरक्षक को ब्लैकमेल करने के आरोप में एक गिरफ्तार

प्रधान आरक्षक को ब्लैकमेल करने के आरोप में एक गिरफ्तार

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक प्रधान आरक्षक को ब्लैकमेल कर उससे लगभग पांच लाख रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि युवक अनुराग शर्मा ने करैरा थाने में पदस्थ हवलदार दुर्गाचरण शर्मा से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर उसे अश्लील फोटो और वीडियो भेजे। इसके बाद उसकी किसी महिला से बात कराई और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। इससे परेशान होकर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
शिकायत के अनुसार आरोपी ने दोस्ती का गलत फायदा उठाया। इसके बाद ब्लैकमेलिंग कर फरियादी से करीब पांच लाख रुपए ठग लिए।
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी अनुराग को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *