प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर वेंक्टेश्वरा में एक दर्जन से अधिक कार्यक्रम

-रक्तदान का महत्व हमे इस बात से समझ आता है कि रक्त का निर्माण किसी कारखाने में नहीं किया जा सकता, इसीलिए रक्तदान महादन के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ दान है- डॉ0 सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह।
-नयमित अन्तराल पर रक्तदान करके कई दूसरी जिन्दगियां बचाने के साथ-साथ हम स्वयं हृदयघात (हार्ट अटैक) एवं कई अन्य जानलेवा बिमारियों से अपने आप को बचाते है- डॉ0 राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान।
मेरठ/गजरौला। आज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा समूह ने, उत्तर प्रदेश शासन एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर एक ’’मेगा रक्तदान शिविर’’ का आयोनज किया। जिसमें स्वैच्छिक रक्तदाताओ ने बढ चढकर हिस्सा लेते हुए 200 से अधिक यूनिट रक्त संचय कर लोगो के जीवन बचाने की शपथ ली। वेंक्टेश्वरा समूह के मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल विम्स की ब्लड बैंक यूनिट में आयोजित ’’मेगा रक्तदान शिविर का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि, मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर एव विधायक श्री राजीव तरारा, जिलाधिकारी अमरोहा श्री बी0के0 त्रिपाठी, प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी, पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य लागहें एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एन0के0 कालिया आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके एवं फीता काटकर किया।
अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री/प्रधान सेवक आदरणीय मोदी जी के जन्मदिन का इससे शानदार उपहार कोई हो ही नहीं सकता। देश के हर जनपद हर तहसील, मुख्यालय पर आज लाखो लोग रक्तदान कर लाखो जिन्दगी बचाने की शपथ लेकर इस महायज्ञ में अपनी आहूति देगें। किसी को अपना रक्त देकर जीवनदान देने से बडा दान कुछ हो ही नहीं सकता, इसीलिए रक्तदान को महादान कहा गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन एवं विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष में मेरठ परिसर में हवन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो0 पी0के0 भारती, कुलसचिव डॉ0 पीयूष पाण्डेय, मेरठ परिसर निदेशक डा0 प्रताप सिंह, डा0 रवि शंकर, अलका सिंह, एस0एस0 बघेल, अरूण गोस्वामी, गुरूदयाल कटियार, जे0पी0 सिंह, संजीव राय, भूपेन्द्र, विजय, डीएनएस पोलीन, फहरीन खान, प्रियंका चौधरी, प्रीतपाल एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *