प्रतिष्ठित आचार्य आदिसागर अंकलीकर एवं प्राकृत पुरस्कार समर्पित

प्रतिष्ठित आचार्य आदिसागर अंकलीकर एवं प्राकृत पुरस्कार समर्पित

उदयपुर। प.पू. तपस्वीसम्राट् आचार्यश्री सन्मतिसागरजी महाराज के आशीर्वाद एवं मुनिकुंजर आचार्यश्री आदिसागर (अंकलीकर) के चतुर्थ पट्टाधीश आचार्यश्री सुनीलसागर जी की प्रेरणा से स्थापित आचार्य आदिसागर (अंकलीकर) अंतर्राष्ट्रीय जागृति मंच मंुबई द्वारा जिनवाणी के प्रचार-प्रसार में अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों एवं आचार्यश्री आदिसागर अंकलीकर परम्परा के उन्नयन में योगदान करने वाले विद्वानों, पत्रकारों, जैन विद्या के अनुसंधान कर्ताओं और समाज सेवा में तथा व्रती सेवा में उत्कृष्ट कार्य हेतु सन्मति महोत्सव वर्ष 2011-12 से प्रतिवर्ष पांच पुरस्कारों की स्थापना की है। इनके अन्तर्गत वर्ष 2021 के लिए निम्नांकित विशिष्ट व्यक्तित्वों को पुरस्कार प्रदान किये गये-
1. आचार्य आदिसागर (अंकलीकर) विद्वत् पुरस्कार प्रो. डॉ. ऋषभचन्द्र जैन फौजदार, एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह को प्रदान किया गया। 2. आचार्य महावीरकीर्ति समाज सेवा राजनयिक पुरस्कार आचार्य आदिसागर इन्टर कॉलेज, इटावा को, 3. आचार्य विमलसागर शोधानुसंधान पुरस्कार डॉ. राजेन्द्र पाटील, श्रवणबेलगोला को, 4. तपस्वीसम्राट् आचार्य सन्मतिसागर पत्रकारिता पुरस्कार डॉ. आशीष कुमार जैन बम्होरी, दमोह को और 5. प्रथमगणिनी आर्यिका श्री विजयमती त्यागी सेवा पुरस्कार ब्र. राजकुमार जैन (राजू भैया) संघस्थ आचार्य वर्द्धमानसागर संघ को प्रदान किया गया। सन् 2021 के इन पुरस्कारों के अन्तर्गत प्रत्येक विशिष्ट व्यक्तित्व को स्मृति चिह्न, शाल-श्रीफल, अंगवस्त्र, प्रशस्तिपत्र और इक्यावन हजार की राशि का चैक प्रदान किया गया।
इन पुरस्कारों के पुण्यार्जक क्रमशः- श्री मदनलाल सुमेरमलजी अजय जी अरविंद जी चूड़ीवाल परिवार कोलकाता, श्री जयंतीलाल जी भगवती जी विनोद जी रजावत उदयपुर परिवार, श्री तेजपालजी सुरेन्द्र जी तलाटी, नरवाली परिवार उदयपुर, श्री शांतिलाल जी विमल कुमार जी कमलकुमार जी कासलीवाल परिवार मुंबई और श्री रिखबचंद जी अजित जी श्री कमल जी कासलीवाल सेलम परिवार हैं।
विशेष प्राकृत पुरस्कार
चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य श्री सुनीलसागर जी महाराज के रजत संयमोत्सव वर्ष समापन समारोह के अवसर पर आचार्य आदिसागर अंकलीकर अन्तर्राष्ट्रीय जागृति मंच, मुंबई द्वारा पाँच विशेष प्राकृत पुरस्कार सृजित कर जैन विद्या एवं प्राकृत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पाँच विशिष्ट विद्वानों को ये पुरस्कार समर्पित किये गये। वे हैं- डॉ. उदयचंद्र जैन- उदयपुर, डॉ. जयकुमार उपाध्ये-श्रवणबेलगोला, डॉ. जिनेन्द्र कुमार जैन- उदयपुर, डॉ. महावीर शास्त्री- सोलापुर, डॉ. कल्पना जैन- नई दिल्ली। इन पुरस्कारों के अन्तर्गत प्रत्येक विद्वान को स्मृति चिह्न, शाल-श्रीफल, अंगवस्त्र, प्रशस्तिपत्र और पच्चीस हजार की राशि का चैक प्रदान किया गया। उदयपुर जैन समाज द्वारा महावीरजयन्ती की सृंखला में आयोजित विशेष समारोह में ये पुरस्कार समर्पित किये गये।
-डॉ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’, पुरस्कार संयोजक

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *