प्रतिबंध लगाना संघर्ष खत्म करने का कोई तरीका नहीं

बीजिंग। चीनी विदेश मंत्री वेई फेंगे ने यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान को लेकर रविवार को कहा कि प्रतिबंध लगाना संघर्ष को खत्म करने का कोई तरीका नहीं है।
सिंगापुर में आयोजित एशिया के प्रमुख शिखर सम्मेलन शांगरी-ला डायलॉग में अपना पक्ष रखते हुए वेई फेंगे ने कहा कि चीन ने रूसी सेना को कोई भी मदद नहीं दी और रही बात मॉस्को के साथ साझेदारी की, तो इसका तात्पर्य किसी देश के खिलाफ जाने का नहीं है।
चीनी रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि युद्ध किसी भी स्थिति में आखिरी विकल्प है। प्रतिबंध लगाकर दबाव बनाना किसी मतभेद को दूर करने का कोई तरीका नहीं है। वेई फेंघे ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंध से तनाव के बढ़ने और स्थिति के और जटिल होने के आसार हैं।उन्होंने कहा कि चीन,रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत का समर्थन करता है। चीन को समस्या के त्वरित हल के लिए अमेरिका, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो)और रूस के बीच बातचीत होने की उम्मीद है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *