पेट्रोल की बोतलें लेकर पानी की टंकी पर चढ़े किसान, दी यह चेतावनी

धूरी। धूरी शुगर मिल की तरफ बकाया राशि को लेकर पिछले 7 दिनों से धरना लगाकर गन्ना उत्पादक किसान संघर्ष कर रहे थे परन्तु प्रशासन की तरफ से गन्नों की अदायगी के मामले में गन्ना मिल प्रबंधकों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने के रोष में आज 3 किसान मुख्यमंत्री भगवंत मान के धूरी दफ्तर पर पानी वाली टैंकी पर पैट्रोल की बोतलें लेकर चढ़ गए।

गन्ना संघर्ष कमेटी के प्रधान हरजीत सिंह बुगरा ने कहा कि किसान पिछले सात दिनों से मुख्यमंत्री भगवंत मान के दफ्तर के आगे रोड जाम कर गन्ने की अदायगी को लेकर संघर्ष कर रहे हैं परन्तु प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा। इससे दुखी होकर तीन गन्ना किसान मुख्यमंत्री के दफ्तर पानी वाली टैंकी पर पैट्रोल की बोतलें लेकर चढ़े हैं। यदि यह इन किसानों को कुछ हो गया तो प्रशासन और मिल प्रबंधक जिम्मेदार होंगे और ये किसान उतनी देर पानी वाली टैंकी पर रहेंगे जितनी देर गन्ना मिल किसानों की पूरी बकाया राशि उनके खातों में नहीं डालते।

मालेरकोटला से ‘आप’ विधायक जमील उल रहमान आज जब संगरूर आ रहे थे तो संगरूर-धूरी रोड पर गन्ना उत्पादक किसानों ने उनका घेराव कर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। हरजीत सिंह बुगरा ने संघर्ष को वापस लेने से इंकार करते कहा कि यदि चीनी मिल ने पहले की तरह वायदा खिलाफी की तो गन्ना उत्पादक गांवों में लोकसभा हलका संगरूर की उपचुनाव के ‘आप’ उम्मीदवार को चुनाव प्रचार नहीं करने देंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *