पूर्व मुख्यमंत्री के घर CBI का छापा

पूर्व मुख्यमंत्री के घर CBI का छापा

तिरुवनंतपुरम। केरल की राजनीति में बहुचर्चित सोलर सेक्स स्कैंडल मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री उम्मेन चांडी के सरकारी आवास क्लिफ हाउस पर मंगलवार को छापा मारा।
सीबीआई ने छापे की कार्रवाई ऐसे समय की है, जब मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन अपने इलाज के लिए इन दिनों अमेरिका में हैं। कांग्रेस नेता के घर छापे के दिन ही पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इंटक के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होने के लिए तिरुवंतपुरम पहुंचे हैं।
इस बीच सेक्स स्कैंडल मामले की सीबीआई से जांच कराये जाने की मांग करने वाली एक आरोपी सरिता नायर भी जांच में सहयोग के लिए क्लिफ हाउस पहुंची।
वर्ष 2013 के इस मामले में चांडी के अलावा अन्य कांग्रेस नेताओं में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल , पूर्व मंत्री अदूर प्रकाश और एमपी अनिल कुमार , एर्नाकुलम से सांसद हिबि एडेन तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एमपी अब्दुल्लाकुट्टी भी नामजद हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *