पूर्व मंत्री पर राजनीतिक बदले की कार्रवाई : कांग्रेस

पूर्व मंत्री पर राजनीतिक बदले की कार्रवाई : कांग्रेस

चंडीगढ़। पंजाब के एक पूर्व मंत्री साधु सिंह धरमसोत की कथित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तारी की कार्रवाई को कांग्रेस ने ‘राजनीतिक बदले की कार्रवाई‘ करार दिया है।
विजिलेंस ब्यूरो ने तड़के तीन बजे पूर्व मंत्री साधु सिंह धरमसोत को अमोलह से गिरफ्तार किया है।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान को संबोधित करते हुए कहा, “मान साहब, जैसा कि अपेक्षित था पूर्व मंत्री गिरफ्तारी से बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, अरविंद केजरीवाल का हस्तक्षेप जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहते हैं। कानून अपना काम करेगा पर इसे कंगारू अदालत का न्याय न बनाएं। राजनीतिक बदले की कार्रवाई विफल होगी। ”
भोलथ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा ने इसे ‘विरोधाभास‘ करार दिया है कि आम आदमी पार्टी सरकार साधु सिंह धरमसोत को गिरफ्तार करती है और भ्रष्ट कहती है पर जब प्रवर्तन निदेशालय उनके मंत्री जैन को शेल कंपनियों से 16 करोड़ प्राप्त करने के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार करता है तो वह उसे राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हैं। रकम को लेकर कोई जवाब नहीं देते।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *