थानाभवन। नेफेड द्वारा गांव हरड फतेहपुर में बनाए गए एपीओ कृषि नायक फार्मर प्रोडयूसर कंपनी लिमिटेड के कार्यालय का पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने उद्घाटन किया। इस मौके पर किसानों को विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गयी।
जानकारी के अनुसार भारत सरकार की एजेंसी नेफेड द्वारा थानाभवन के गांव हरड फतेहपुर में एपीओ कृषि नायक फार्मर प्रोडयूसर कंपनी लिमिटेड के कार्यालय बनाया गया है जिसका बुधवार को पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में किसानों ने भी प्रतिभाग किया। संचालन मुदस्सिर काजी ने किया। उन्होंने एपीओ के लाभ के बारे में किसानों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नेफेड द्वारा तीन एफपीओ बनाए गए हैं जिनको ऊन, कैराना व थानाभवन ब्लाक में बनाया गया है। एफपीओ किसानों द्वारा बनाया गया संगठन है, यह एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है किसान इसके शेयरधारक बनते हैं। उन्होंने कहा कि अपने उत्पाद, उपज की गुणवत्ता, मूल्य निर्धारण व विपणन बडे स्तर पर करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बहुत छोटे किसानों के लिए समस्त आवश्यक फार्म मशीनरी व अन्य संसाधनों का क्रय कर पाना संभव नहीं है, संगठित होकर प्रति इकाई कम व्यय से सभी संसाधन जुटाना आसान ही नहीं हो जाता है बल्कि बडे स्तर पर किसी भी विशेष उपज का विपणन व निर्यात करना भी सुगम हो जाता है। पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने किसानों को मूल्य संवर्धन व सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि संगठित होकर किसान कंपनी के रूप में कार्य करेंगे तो वे अपनी उपज को देश में नहीं बल्कि विदेश में भी बेच सकेंगे। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. यशवंत सिंह ने बातया कि विभाग ने युद्धस्तर पर टीकाकरण कर लंपी बीमारी पर नियंत्रण पा लिया है, उन्होंने विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा. शिव कुमार केसरी ने किसानों से पराली न जाने की अपील की। मौके पर कंपनी के सीईओ अमरीश सैनी, पूर्व प्रधानाचार्य नरेश सैनी सहित भारी संख्या मंें किसान भी मौजूद रहे।