बागपत। अमीनगर सराय के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी राजीव अग्रवाल ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया।
इस मौके पर समाजसेवी राजीव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास नीति से प्रभावित होकर वे भाजपा पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी की विचारधारा को वे ईमानदारी के साथ जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, अनिता खौखर, वरिष्ठ भाजपा नेता जसवीर सोलंकी, कुलदीप भारद्वाज, मंडल महामंत्री गौरव शर्मा, संजय प्रजापति, जशराज भाटी, प्रभात तोमर, अक्षय शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
