पूर्व चेयरमैन एवं चेयरमैन पति निजाम अंसारी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। जिसमे उन्होने सपा पार्टी को मज़बूत करने व समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान को ले कर चर्चा की। उसी के साथ नगर निकाय चुनाव व लोकसभा 2024 के चुनाव पर भी सपा राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा नेता निज़ाम अंसारी को दिशा निर्देश दिए। जिसमें वोट बनवाने व संगठन को मजबूत करने से लेकर कई अहम बातों पर चर्चा की। अखिलेश यादव ने निजाम अंसारी से सरधना के विकास एवं कई मुद्दों पर भी बात की। जिसमे पूर्व चेयरमैन निज़ाम अंसारी ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सरधना में चल रहें विकाश कार्य व सरधना विधानसभा में राजनीतिक हालातों से अवगत कराया।
