पूर्णिया में परमान नदी में डूबकर दो बच्चों की मौत

पूर्णिया में परमान नदी में डूबकर दो बच्चों की मौत

पूर्णिया। बिहार में पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र में परमान नदी में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि मच्छट्टा पंचायत के कोचका गांव के दो बच्चे बुधवार को परमान नदी में स्नान कर रहे थे तभी दोनों गहरे पानी में चले गये। कल से ही बच्चों की खोजबीन स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से की जा रही थी। आज दोनों बच्चों का शव अमौर नगर पंचायत के ढरिया गांव बेलटोला परमान नदी से बरामद कर लिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान दिलशाद (05) और आफरीन (06) के रूप में की गयी है। आफरीन कोचका गांव की हैं, वहीं दिलशाद भवानीपुर पंचायत के उड़ान टोली गांव का है, जो अपने ननिहाल आया हुआ था। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *