पुल का हिस्सा गिरने पर IAS ने दिया ऐसा जवाब, सुन हैरान हुए नितिन गडकरी

पुल का हिस्सा गिरने पर IAS ने दिया ऐसा जवाब, सुन हैरान हुए नितिन गडकरी

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बिहार के सुल्तानगंज में एक निर्माणाधीन सड़क पुल का हिस्सा गिरने पर वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारिक के बयान को सुनकर चौंक उठे।

दरअसल, 29 अप्रैल को सुल्तानगंज में गंगा नदी पर बन रहे एक सड़क पुल का अचानक से हिस्सा नीचे गिर गया।हालांकि इस हादसे में किसी को भी कोई भी नुकसान नहीं हुआ था

अधिकारी का कहना है कि तेज हवाओं के चलने के कारण पुल का हिस्सा टूट कर जमीन पर आ गिरा। जिसे सुनकर नितिन गडकरी हैरान रह गए।

अपने कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने इस बात का खुलासा किया है कि 29 अप्रैल को बिहार में गिरे पुल पर उन्हें अजीबोगरीब जवाब सुनने को मिला। केंद्र केंद्रीय मंत्री ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि एक IAS अधिकारी इस तरह के स्पष्टीकरण पर विश्वास कैसे कर सकता है? उन्होंने कहा कि मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि हवा और धुंध के कारण पुल कैसे गिर सकता है? जरूर कुछ गलती रही होगी जिससे पुल गिर गया।

बिहार में सुल्तानगंज से अगुआनी घाट के बीच इस पुल का निर्माण कार्य वर्ष 2014 में शुरू हुआ था। हालांकि, इसका निर्माण 2019 में ही पूरा हो जाना था लेकिन अभी भी यह पूरा नहीं हो पाया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *