पुलिस मुठभेड़ में दस हजार के इनामी सहित दो बदमाश गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में दस हजार के इनामी सहित दो बदमाश गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरा मोड़ पर बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें से दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से चली गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
साहनी ने कहा कि बदलापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह सिपाहियों के साथ रविवार की रात गश्ती पर निकले थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि छह बदमाश सिंगरामऊ की तरफ से बदलापुर की ओर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना पाते ही प्रभारी निरीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ कमलेश कुमार को मदद के लिए बुलाया। दोनों थाने की पुलिस ने बबुरा मोड़ के पास नाकेबंदी की, थोड़ी देर बाद दो अलग-अलग बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों, 10 हजार रुपये का ईनामी मोनू यादव और राजकुमार यादव निवासी डड़वा थाना बदलापुर के पैर में लोगी लगी और वो बाइक से गिर गए। पुलिस ने घेराबंदी कर घायलों और उसके दो साथियों कल्लू उर्फ सतीश यादव निवासी मोलनापुर तथा सौरभ यादव उर्फ वकील निवासी डड़वा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
इधर बदमाशों की ओर चली गोली सिपाही विश्वेश द्विवेदी के बांए हाथ में लगी। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से चार तमंचा, 6 कारतूस, दो खोखा, दो बाइक, जिसमें एक चोरी की है, बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि फरार बदमाश शैलेंद्र यादव निवासी सरायगुंजा थाना बदलापुर और योगेश यादव निवासी सुल्तानपुर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *