पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के लाइन बाजार क्षेत्र में एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल को पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो बाइक सवार ने गोली चलाते हुये भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर बाइक सवारों ने रास्ता बदल लिया और आराजीभगवतीपुर की तरफ मुड़ गए। तेज गति होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों सड़क पर गिर गए। पुलिस के नजदीक आते ही उन्होने फिर से गोली चलायी। इस दौरान एक गोली चौकी इंचार्ज सिविल लाइन के बुलेट प्रूफ जैकेट पर जा लगी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी और वो वहीं गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि घायल ने अपना नाम गौरव सिंह उर्फ गोलू निवासी भटेवरा थाना सरायख्वाजा जौनपुर बताया। वहीं बाकी दो लोगों की पहचान पंडित अजीत शर्मा निवासी हुसैनाबाद थाना लाइन बाजार और शिवा सिंह थाना सरपतहा के तौर पर हुई। गौरव सिंह उर्फ गोलू पर छह मुकदमे दर्ज हैं। अन्य दोनों बदमाशों पर दो-दो मुकदमा दर्ज है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *