पुलिस प्रशासन ने तिरंगा जागरूकता रैली निकाली

हस्तिनापुर। शासन के निर्देश पर आजादी के 75वे अमृत महोत्सव के अवसर पर पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से कस्बे में तिरंगा जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ थाना प्रभारी महावीर सिंह ने तिरंगे के साथ किया।हर घर तिरंगा योजना के तहत शुक्रवार को बहसूमा पुलिस प्रशासन द्वारा जागरूकता तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली का थाना प्रभारी महावीर सिंह ने थाना परिसर से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर बहसूमा थाना प्रभारी महावीर सिंह ने कहा कि यह वर्ष हमारे लिए गर्व का वर्ष है क्योंकि आज से 75 वर्ष पूर्व हमारा देश अंग्रेजों के कब्जे से रूप से आजाद हुआ था। आजादी के लिए हमारे देश के हजारों वीर शहीद हुए उसके बाद हमें यह आजादी मिली हमें उनके बलिदान को भूलना नहीं चाहिए उन्हें याद करते हुए हम यह आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। थाना प्रभारी महावीर सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में कस्बे में यह तिरंगा जागरूकता रैली निकाली जा रही है। तिरंगे के महत्व को कभी नहीं बुलाना चाहिए यह हमारे देश की आन बान शान का प्रतीक है। इस तिरंगा जागरूकता रैली का नेतृत्व बहसूमा थाना प्रभारी महावीर सिंह ने किया। जो कस्बे के मुख्य मार्ग से होती हुई मुख्य मार्ग से बाजार के बीच व चौराहों पर होती हुई वापस थाने पर समाप्त हुई । थाना प्रभारी महावीर सिंह ने तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान देशभक्ति गीतों से बहसूमा का कण-कण सराबोर हो रहा था चारों ओर देशभक्ति की धुन बज रही थी। इस तिरंगा यात्रा में थाना प्रभारी महावीर सिंह,उप निरीक्षक प्रेमपाल सिंह, उपनिरीक्षक कपिल देव सिंह, उप निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद, उपनिरीक्षक ओपी सिंह, उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार गौतम, कांस्टेबल तेज प्रकाश, कॉन्स्टेबल अनुज कुमार, कॉन्स्टेबल करतार सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, कॉन्स्टेबल नौशाद अली और सभी उप निरीक्षक व कॉन्स्टेबल मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *