पुलिस ने विभिन्न मामलों में दो अभियुक्तों को भेजा जेल

पुलिस ने विभिन्न मामलों में दो अभियुक्तों को भेजा जेल

सहारनपुर। थाना सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में चैकिंग के दौरान उप निरीक्षक नरेश कुमार द्वारा मय हमराही फोर्स के राधा स्वामी संत्सग आश्रम गेट के सामने से अभियुक्त शाहने आलम पुत्र इमरान निवासी समसपुर थाना सरसावा जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिय गया। वहीं दूसरी कार्यवाही में उप निरीक्षक विकास सिंघल द्धारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर कस्बा सरसावा में चिलकाना तिराहा से वांछित अभियुक्त सद्दाम पुत्र इकराम उर्फ गुल्लू निवासी ग्राम अलीपुरा थाना सरसावा जिला सहारनपुर को गिरफतार किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *