पुलिस ने पकड़े दो गौ तस्कर, अन्य साथी फरार

पुलिस ने पकड़े दो गौ तस्कर, अन्य साथी फरार

बेहट। कोतवाली पुलिस ने दो गौ तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जबकि उनके छः साथी भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए गौ तस्करों के पास से एक जिंदा गाय तथा गोकशी करने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए दोनों गौ तस्करों का पशु क्रूरता अधिनियम की संगीन धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है। बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम आलमपुर कलां निवासी कंवर पाल के खेत में आठ व्यक्ति गोकशी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक सतीश कुमार, कांस्टेबल अंकित तोमर, कपिल राठी एवं अजय तोमर को साथ लेकर मुखबिर के बताए स्थान पर छापा मारा तो वहां पहले से मौजूद आठ व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए जिनका पीछा कर पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया जबकि उनके छः साथी भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम साजिद पुत्र मेंहदी व साजिद पुत्र लुकमान निवासीगण ग्राम जमालपुर थाना कोतवाली बेहट बताया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों तस्करों के पास से एक जिंदा गाय तथा गोकशी करने के उपकरण बरामद किए हैं। पकड़े गए दोनों गोकशो का पशु क्रूरता अधिनियम की संगीन धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है। बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्करों की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *