पुलिस ने चावलों से भरी गाड़ी पकड़ी, जांच शुरू

बिनौली। बरनावा पुलिस चौकी पर पुलिस ने चैकिंग के दौरान राशन के चावलों से भरी एक गाड़ी ( छोटा हाथी ) को पकड़ा है। पूर्ति विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। रविवार को पुलिसकर्मी बरनावा चौकी पर चैकिंग कर रहे थे। की उसी दौरान बिनौली की ओर से करीब 80 कट्टे  चावलों से भरी एक ( छोटा हाथी ) गाड़ी आयी, जिसे पुलिसकर्मियों ने रोककर चालक से चावलों के बारें में पूछताछ की तो चालक उन्हें कुछ नही बता पाया। पुलिस को चावलों को काला बाजारी करने के लिए ले जाने का शक हुआ। इस पर उन्होंने गाड़ी को कब्जे में लेकर पूर्ति विभाग को सूचना दे दी। सूचना पर सफ्लाई इंस्पेक्टर बडौत ने मौके पर पहुचकर चावलों की छानबीन शुरू कर दी। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने कहा कि पूर्ति विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। उनकी ओर से तहरीर मिलने पर ही कानूनी करवाई की जायेगी।

मनोज उज्जवल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *