मेरठ। अब पुलिस को दंगाइयों से निपटने के लिए न तो परेशान होना पड़ेगा और न ही दंगाइयों के पत्थर और लाठियों को झेलना पड़ेगा। मेरठ के MIET इंजीनियरिंग कॉलेज के अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर के इनोवेटर श्याम चौरसिया ने पुलिस के लिए खास स्मार्ट बुलडोजर रोबो गन तैयार करने का दावा किया है।

बताया गया कि ये रोबो बुलडोजर गन दंगाइयों व भीड़ को खदेड़ने में मदद करेगी। इस रोबो बुलडोजर गन को स्टील लोहे व फाइबर से बनाया गया है। इसकी सबसे खास बात ये है कि रोबो बुलडोजर गन फोल्डिंग है। मतलब इसे आसानी से समेट कर एक बैग में रख सकते हैं। इसका फायदा ये है कि इसे किसी भी जगह पर आसानी से साथ में ले जाया जा सकता है। इसमें 9 एमएम की खास इलेक्ट्रानिक गन लगी है। जिसे रिमोट या इंटरनेट की मदद से चलाया जा सकता है। इस बुलोजर रोबोट गन के प्रयोग से पुलिस के जवान दंगा होने या उपद्रव की स्थिति में खुद पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे और लोगों को खदेड़ सकेंगे। इस खास बुलडोजर गन को 100 मीटर दूर से संचालित किया जा सकता है। साथ ही अब इस प्रोजेक्ट में सहयोग के लिए श्याम ने सीमए योगी आदित्यनाथ और डीजीपी को पत्र भी लिखा है। श्याम ने बताया कि अगर इज़ाजत मिलती है तो इसे और बेहतर बना सकते हैं।


