पुलिस की संयुक्त टीम ने एटीएम कार्ड की ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

पुलिस की संयुक्त टीम ने एटीएम कार्ड की ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस व अभिसूचना विंग की टीम ने एटीएम कार्ड की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर बदमाशों को दबोचने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से सात एटीएम कार्ड, तीन गाड़ियां व नगदी बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना कुतुबशेर प्रभारी पीयूष दीक्षित व अभिसूचना विंग प्रभारी मुबारिक हसन, उपनिरीक्षक अजय गौड़, उपनिरीक्षक जितेंद्र शर्मा, उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह, हैड कांस्टेबल धर्मसिंह व गौरव, शाहनवाज व कांस्टेबल कपिल कुमार, अभिषेक कुमार, अजित व सचिन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व आसपास के राज्यों में लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अम्बाला रोड़ पर एक्सिस बैंक के सामने से पांच शातिर ठगों दीपक शर्मा पुत्र देवलाल शर्मा निवासी दिल्ली रोड़ आईटीआई मनोहरपुर थाना सदर बाजार, ऋतिक पुत्र बिजेंद्र कुमार निवासी गलीरा चौक न्यू लक्ष्मीपुरम थाना सदर बाजार, मनमोहन सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी आईटीसी रोड पंत विहार थाना सदर बाजार, सोनू पुत्र रमेश चंद निवासी गलीरा चौक लक्ष्मीपुरम थाना सदर बाजार, हिटलर सिंह पुत्र इलम सिंह निवासी फतेहपुर थाना रामपुर मनिहारान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ठगों के कब्जे से सात एटीएम कार्ड, तीन गाड़ियां, एक बाईक व 39 हजार 500 रूपए की नगदी बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *