पुलिया टूटने से आवागमन में हो रही दिक्कत

बहसूमा। नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सड़क के किनारे मोड कला मुख्य मार्ग पर बनी बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने से मोड़ कलां गांव आने जाने में ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसमे टूटी पुलिया में बाइक गिरने या अंधेरे में ग्रामीणों के गिरने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है। कि पिछले एक महीने से यह पुलिया टुटी पड़ी है। पहले भी अधिकारियों को अवगत कराया गया है। लेकिन आज तक उक्त पुलिया जस की तस स्थिति में पड़ी हुई है। इस मार्ग से ग्रामीणों को ट्रैक्टर ट्रॉली आदि वाहनों के आवागमन नहीं होने से काफी परेशानी हो रही है। ओर कई लोगों की बाइक गड्ढे में गिरकर बाइक सवार चोटिल भी हो चुके हैं। बारिश के दौरान पानी का बहाव काफी तेज होने पर आवागमन ठप हो जाता है। ग्रामीण समस्या की शिकायत कई बार अधिकारियों से कर चुके हैं। लेकिन समस्या जस की तस ही बनी हुई है। वही अधिशासी अधिकारी नवीन राय ने टूटी पुलिया को मौके पर जाकर देखा और क्षतिग्रस्त पुलिया को जल्द से जल्द सही कराने के लिए कहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *