पुरकाजी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 106 वी जयंती मनाई गई।

पुरकाजी। कस्बा पुरकाजी में बूथ नंबर 334 पर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को पार्टी पदाधिकारियों के साथ एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 106 वी जयंती मनाई गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को जयपुर के निकट धान की या गांव में उनके नाना के घर हुआ था। उनके पिता का नाम भगवती प्रसाद उपाध्याय था। जो उत्तर प्रदेश के नगला चंद्रभान मथुरा के निवासी थे। उनकी माता का नाम रामप्यारी था पूरा देश 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर कोटि-कोटि नमन करता है।
उक्त कार्यक्रम कस्बे के लक्सर रोड भाजपा नेता भारत भूषण खुल्लर के भारत शोरूम पर आयोजित किया गया। जिसमें डॉक्टर ओपी गौतम भारत भूषण खुल्लर ग्राम पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री हिना चौधरी हरिराम सक्सेना आदेश सिंगल रितु सिंगल निसार अहमद रोहित खुल्लर सहित आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *