पीड़ित परेशान,प्रशासन मेहरबान,पीड़ित का आरोप

हापुड़। आपको बता दें कि हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के ग्राम चांदनेर का मामला काफी दिनों से सुर्खियों में है। क्योंकि पूरे गांव का एक ही मामला है जैसे भ्रष्टाचार दूसरों के पैसे हड़पना व जमीन हड़पना जैसे कई मामले सुर्खियों में है।
एक मामला ऐसा ही आज फिर देखने को मिला। उप जिला अधिकारी का स्टे मानने को भी तैयार नहीं थाना बहादुरगढ़ एसएचओ आशीष कुमार। और तो और चोरी से कटवा रहे है पीड़ित परिवार की खड़ी फसल। जिसकी तहरीर पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों को भी दे रखी है। कल 1 अक्टूबर को पीड़ित परिवार के खेत से चारे की खड़ी फसल चोरी से काटकर लाने वाले लोगों के खिलाफ तहरीर देने जाने पर पीड़ित परिवार को 151 की धारा में एसएचओ महोदय ने थाने में बंद कर दिया।पूरा मामला यह है कि 112 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी से फसल काट रहे लोगों का ट्रैक्टर मौके से बरामद कर लिया था। और चोरी करने वाले लोगों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया था। 112 के स्पेक्टर महोदय ने अपने थाने के एसएचओ महोदय से बात की कि चोरी की फसल की शिकायत करने पर हम मौके पर पहुंचे हैं और ट्रैक्टर को चारे से भरे हुए बरामद किया है । एसएचओ महोदय ने 112 पुलिसकर्मियों को भी बोल दिया कि ट्रैक्टर को न लाया जाए और पीड़ित परिवार को मेरे पास थाने भेज दिया जाए । इतना ही समय लगा कि 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी कार्यवाही को भी निभा रही थी कि एसएचओ महोदय ने थाने से 2 कांस्टेबल के साथ एक प्राइवेट गाड़ी भेज कर पीड़ित परिवार को अपनी गिरफ्त में ले लिया । और दबंग किस्म के लोगों से कहा कि तुम्हारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है जब तक इस थाने पर मैं बैठा हूं। और पीड़ित परिवार पर ही 151 का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दे डाली। बताते हैं कि पीड़ित परिवार ने अपने तहरीर में एसपी महोदय को पहले ही अवगत करा दिया था कि बहादुरगढ़ एसएचओ महोदय हम पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं वह कहावत आज बहादुर एसएचओ आशीष कुमार ने साबित करके दिखा दी। सूत्रों की माने तो बहादुरगढ़ एसएचओ महोदय ने भूमाफिया किस्म के लोगों से जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम से अच्छी खासी मोटी रकम ले रखी है। जिसका फर्ज थाना प्रभारी बखूबी निभा रहे है। सूत्रों की माने तो बहादुरगढ़ एसएचओ महोदय ग्राम प्रधान बिट्टू व सतपाल पुत्र शिवचरण जो कि एक परिवार के ही लोग हैं फोन पर थाना अध्यक्ष से वार्तालाप करते रहते हैं।पीड़ित परिवार ने बताया कि थाने में बैठी एक महिला कांस्टेबल जिसका नाम सुमन है उसने तो यहां तक की हद पार कर दी कि पीड़ित परिवार की महिला वाला देवी को यहां तक धमका दिया कि अगर तूने कहीं उच्च अधिकारियों में शिकायत की तो मैं और थाना अध्यक्ष महोदय तुझे और तेरे पति को और तेरे परिवार के लोगों को और जो तेरे साथ में आने वाले लोग हैं जो तेरे साथ गवाही दे रहे हैं उन पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा कर सभी को जेल भिजवा दूंगी। साथ ही महिला कॉन्स्टेबल ने यहां तक भी कह दिया कि हमारा और हमारे पुलिस डिपार्टमेंट का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *