पीएम मोदी ने मुजफ्फरनगर की बेटी दिव्या काकरान से की बात, बोले बर्मिंघम में सबसे ऊंचा लहराकर आना तिरंगा

मुजफ्फरनगर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पीएम ने कहा कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना। तिरंगा सबसे ऊंचा लहराकर आना। उन्होंने खिलाड़ियों को कामयाबी के मंत्र दिए। मुजफ्फरनगर निवासी दिव्या काकरान ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सभी को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम में 28 जुलाई से आरंभ होने जा रहे हैं। 68 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्या काकरान देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। दिव्या ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक दिलाकर देश को गौरवान्वित किया है। दिव्या ने बताया कि बुधवार सुबह करीब दस बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चयनित खिलाड़ियों से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। उनके अलावा देश के अन्य नामचीन खिलाड़ी भी प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल संवाद के जरिए जुड़े थे। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से उनके पिछले प्रदर्शन के विषय में भी जाना और देश के लिए बेहतर से बेहतर खेल दिखाने के लिए प्रेरित किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *