जहां कुछ लोग भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। वही कुछ लोग ऐसे हैं, जो मशहूर होने के लिये कानून को भी ताक पर रख देते हैं। इंस्टाग्राम पर रील बनाने का इसी तरह का एक ताजा मामला ग्रेटर नोएडा से सामने आया है। जहां लालबत्ती लगी थार गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठा एक युवक पिस्टल लहरा रहा है। उसके साथ उसका अन्य साथी भी मौजूद है। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद दोनों मशहूर तो हो गये लेकिन कानून का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इंस्टाग्राम रील बना रहे थे युवकबता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो ईकोटेक तीन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वीडियो में दो युवक दिखाई दे रहे हैं, जिनके नाम अंकित और आकाश है। इसमें एक युवक पुलिस की वर्दी में लालबत्ती लगी थार गाड़ी में बैठा है जबकि दूसरा युवक गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठकर पिस्टल लहरा रहा है। दोनों इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए ये सब कर रहे थे। जैसे ही घटना की वीडियो वायरल हुए तो पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस वीडियो की जांच में जुटीगौरतलब है कि वायरल हो रही वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि ड्राइविंग सीट पर बैठा युवक किस तरह खुलेआम पिस्टल लहरा रहा है। थार गाड़ी में बनाई गई ये वीडियो रील सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फिलहाल पुलिस इस वायरल वीडियो की जांच में जुटी है।
