पिथौरागढ़ में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, पांच घायल

पिथौरागढ़ में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, पांच घायल

नैनीताल। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार को तड़के हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच लोग घायल हो गये हैं।
पिथौरागढ़ आपताकालीन केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार एक पिकअप वाहन संख्या यूपी 21 सीएन 6767 मंगलवार तड़के पिथौरागढ़ से चंपावत की ओर जा रहा था। वाहन में सात लोग सवार थे। ग्यारहदेवी हंसेश्वर मंदिर के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में वाहन सवार सभी सात लोग घायल हो गये।
सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) व पिथौरागढ़ कोतवाली के साथ ही ऐंचोली चैकी की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाल कर पिथौरागढ़ जिला अस्पताल पहंुचाया गया। इनमें से उप्र के दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सुशीला तिवारी अस्पताल रैफर कर दिया गया है।
मृतकों की पहचान सुभान और रब्बानी के रूप में हुई हैं। गंभीर रूप से घायल मुनासिब निवासी खरंजा, फतेहपुर, मुरादाबाद व नाजिम निवासी अलाहदापुर, अलीगढ़, उप्र को हल्द्वानी उपचार के लिये भेजा गया है। मामूली रूप से घायल अन्य लोगों का पिथौरागढ़ अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *