शिमला। हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिले के संगरा उपखंड तहसील के टिक्कारी रोड पर कल रात एक वाहन (पिकअप) के गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी।
सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी बुधवार को दी।
सूत्रों के अनुसार पिकअप कल रात सवा नौ बजे गहरी खाई में गिर गयी थी। जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान रामस्वरुप , ईश्वरचंद तथा आत्माराम गांव टिक्कारी तहसील संगरा जिला सिरमौर के रुप में की गयी है।

