पानी को लेकर हुआ बीवी से हुआ झगड़ा तो पति ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम…

पानी को लेकर हुआ बीवी से हुआ झगड़ा तो पति ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम…

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से डबल मर्डर का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने छोटी सी बात पर हुए झगड़े के बाद रात को सो रही अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को ओल्ड बस अड्डा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानें क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक संजय का अपनी पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। जिस कारण वह पिछले चार महीनों से एक ही बिल्डिंग के अलग- अलग फ्लैट में रहते थे। वहीं, संजय और उसका बेटा कुणाल (18) नंदग्राम में एक दो मंजिला इमारत के भूतल पर रहते थे, जबकि उनकी पत्नी रेखा (36) और बेटी तासु (15) ऊपर की मंजिल पर रहती थीं। इसी दौरान संजय की पत्नी ने टैंक से भूतल पर पानी की सप्लाई बंद कर दी थी। जिसके बाद संजय ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी के कमरे में गया और उसे थप्पड़ मार कर वापिस अपने कमरे में आ गया। इसके बाद देर रात करीब 3 बजे संजय उठा और फिर रेखा के कमरे में चला गया। जहां उसने फावड़े से रेखा के मुंह पर वार किया और इसके बाद उसका गला काट दिया।

पहले पत्नी और फिर बेटी को उतारा मौत के घाट
इतना ही नहीं इसके बाद उसने अपनी मासूम बेटी को भी बिना किसी बात के फावड़े से काट कर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद वह घर का दरवाजा बंद करके बाहर चला गया। इसके बाद शुक्रवार दोपहर को उसने अपने परिवार को फोन कर अपनी इस हरकत के बारे में बताया। साथ ही उसने कहा कि वह  बस स्टैंड पर खड़ा है और जल्द ही शहर छोड़ देंगा। इतने में ही पुलिस को इस बात की सूचना मिल गई और पुलिस ने उसे फरार होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। साथ ही रेखा के भाई की शिकायत पर संजय और कुणाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 302  के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

कम आमदनी को लेकर अकसर दोनों में होता था झगड़ा
वहीं, इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि वह एक बेकरी चलाता था, लेकिन भारी नुकसान के बाद छह साल पहले इसे बंद करने के लिए मजबूर हो गया था। इसके बाद उसने परिवार चलाने के लिए एक ई-रिक्शा खरीदा। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कहा कि कम आमदनी को लेकर अकसर दोनों में झगड़ा होता रहता था और संजय को अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक था। साथ ही उन्होंने कहा कि दंपति का 18 वर्षीय पुत्र कुणाल लापता है, जिसकी तलाश जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *