पांच जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे, भेजा जेल

पांच जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे, भेजा जेल

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने जुआ खेलते हुए पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 35 हजार रूपये बरामद हुए हैं। बता दें कि थाना रामपुर मनिहारान पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त शहजाद पुत्र दिलशाद निवासी मानकमऊ थानस कुतुबशेर, आकिल पुत्र हाजी कालू निवासी ग्राम इस्लामनगर थाना रामपुर मनिहारान, शाहिद पुत्र नुसरत निवासी मौहल्ला सराय कस्बा व थाना रामपुर मनिहारान, आमिर पुत्र जमीर निवासी माहीपुरा थाना जनकपुरी व अकरम पुत्र रफीक निवासी अलीपुरा थाना सरसावा जनपद सहारनपुर को जुआ खेलते पकड़ा गया। जिनके कब्जे से कुल 35 हजार रूपये बरामद हुए। जिसके सम्बन्ध में गिरफतार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना रामपुर मनिहारान पर मुकदमा अपराध संख्या 139/2022 धारा 3/4 जुआ एक्ट पंजीकृत कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव, उप निरीक्षक विकास चारण, कांस्टेबिल अजय तोमर व प्रवीण शामिल रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *