प़ बंगाल:पार्षद हमले के खिलाफ कांग्रेस का 12 घंटे का बंद

प़ बंगाल:पार्षद हमले के खिलाफ कांग्रेस का 12 घंटे का बंद

पुरूलिया। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में नगर निगम चुनाव में पार्षद चुने गयी पूर्णिमा कांडू पर हुए हमले के विरोध में झालदा शहर में बुधवार को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया।
राजधानी कोलकाता से लगभग 300 किलोमीटर दुर झालदा शहर में सुबह छह बजे से शुरू हुए बंद का असर दिखायी देने लगा है सड़के सूनसान है और दुकानें भी बंद हैं। सुबह से ही कांग्रेसी हाथों में झंडे और तख्तियां लिए बंद के समर्थन में रैलियां निकाल रहे हैं। पार्षद पूर्णिमा भी महिलाओं के दल के साथ गलियों में घूम रही है और आनंदबाजार इलाके में दुकानें बंद कराने का काम कर हीं हैं।
पूर्णिमा कांडू हाल ही में मारे गये कांग्रेस के पार्षद तपन कांडू की विधवा हैं। बंद को सफल बनाने के लिए गली गली घूम रहे कांग्रेसी तपन कांडू के हत्यारों को कड़ी सजा दिये जाने की मांग कर रहे थे । तपन कांडू को 13 मार्च को शाम के समय पत्नी के साथ सैर करने के दौरान कुछ लोगों ने गोली मार दी थी ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *