हापुड़। जनपद हापुड़ के धौलाना के गांव शौलाना से एक मामला सामने आया है जहां राशन कार्ड धारकों का कहना है कि राशन डीलर ने उन्हें 30 रुपए में झंडा खरीदने को मजबूर किया है. धारकों का आरोप है कि राशन डीलर ने कहा यदि तिरंगा नहीं खरीदा तो फ्री राशन नहीं मिलेगा. हालांकि बुधवार को केंद्र सरकार ने साफ कर दिया कि राशन दुकान मालिकों को तिरंगा नहीं खरीदने पर लोगों को राशन ना देने का कोई निर्देश नहीं दिया गया. ऐसे में धारकों का यह बयान कई सवाल उठा रहा है.वीडियो को यदि देखा और सुना जाए तो पता चलेगा कि शौलाना गांव में एक राशन डीलर ने धारकों से कहा कि यदि आपने 30 रुपए में झंडा नहीं खरीदा तो मुफ्त राशन नहीं दिया जाएगा. मजबूरन धारकों को 30 रुपए का झंडा खरीदना पड़ा जिसके बाद उन्हें मुफ्त राशन मिला. ऐसे में राशन डीलर पर कई सवाल खड़े हो रहे है. बताते चलें कि केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस तरह का कोई आदेश राशन दुकान मालिकों को नहीं दिया गया है.
