पहले से भी ज्यादा अच्छे काम करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध,जल्द होगा समस्या का समाधान

पहले से भी ज्यादा अच्छे काम करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध,जल्द होगा समस्या का समाधान

थानाभवन। संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी का समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया उन्होंने कहा कि सरकार पहले से भी ज्यादा बेहतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश सरकार में संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी बागपत जनपद में पार्टी के किसी कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। वहां से लौटते समय सोमवार को थानाभवन चरथावल बस स्टैंड के नजदीक एक होम्योपैथिक चिकित्सक के निजी संस्थान पर उनके समर्थकों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर स्वागत करने वाले सभी समर्थकों का उन्होंने आभार जताया। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से बेहतर कोई सरकार अभी तक उन्होंने नहीं देखी। 5 सालों में अच्छे काम किए थे जिसके बाद जनता ने उन्हें दोबारा फिर मौका दिया है। पहले से भी ज्यादा अच्छे काम अच्छी सड़कें अच्छी बिजली की व्यवस्था कानून व्यवस्था और ज्यादा बेहतर करने का उनकी सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं। गन्ना भुगतान को लेकर उन्होंने कहा कि गन्ना भुगतान की समस्या को लेकर सुधार हो रहा है जल्द ही गन्ना भुगतान हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसानों के गन्ना भुगतान को लेकर गंभीरता से से काम कर रही है इसके सरकार ऐसी योजना पर काम कर रही है कि आगामी सत्र में गन्ना भुगतान एक माह के अंदर होना शुरू हो जाएगा। उन्होंने उद्योग को लेकर बताया कि पहले यहां कोई भी उद्योगपति नहीं आता था। क्योंकि प्रदेश में कानून व्यवस्था सड़कें बिजली सभी की व्यवस्था खराब थी, लेकिन योगी सरकार ने प्रदेश में ऐसा माहौल बनाया है कि पिछले कार्यकाल में 4 लाख 28हज़ार करोड रुपए के इन्वेस्टर उत्तर प्रदेश में आए हैं। उत्तर प्रदेश में जहां भी संभावना होगी वहां उद्योग इकाई लगाई जाएगी और उत्तर प्रदेश के विकास के रथ को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की सरकार आम जनता के हितों की योजना को बनाकर लगातार को देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *