पहले पत्नी के साथ मिलकर पी शराब, फिर बेरहमी से मर्डर कर पूरी रात लाश के साथ सोया रहा

पहले पत्नी के साथ मिलकर पी शराब, फिर बेरहमी से मर्डर कर पूरी रात लाश के साथ सोया रहा

राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के फतेहपुर बेरी में पति ने पहले बेरहमी से पत्नी का मर्डर किया और फिर पूरी रात लाश के साथ ही सोया रहा।

दरअसल, पति ने पहले पत्नी से साथ जमकर शराब पी औऱ फिर दोनों में खाना परोसने को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि पति ने पत्नी का मुंह तकिए से दबा कर उसकी जान ले ली और बेखबर पति पूरी रात पत्नी की लाश के साथ ही सोया रहा। सुबह जब पत्नी को उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठी जिससे घबराकर उसने दोस्त को फोन किया और बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई।

दोस्त ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि दिल्ली के सुल्तानपुर इलाके में 39 साल की सोनाली पति विनोद के साथ रह रही थी औऱ दोनों की शादी साल 2008 में हुई थी।

बीते गुरुवार की रात पति-पत्नी ने मिलकर शराब पी और फिर पत्नी सोनाली ने डिनर लगाया जिस दौरान दोनों में किसी हात को लेकर झगड़ा हो गया औऱ विनोद ने सोनाली का मुंह तकिए से दबा दिया और दम घुटने से सोनाली की मौत हो गई।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *