पहली बार फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में पहुंचे सिलिक

पहली बार फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में पहुंचे सिलिक

पेरिस। क्रोएशिया के मरीन सिलिक ने फ्रेंच ओपन के क्वार्टरफाइनल में आंद्रे रुबलेव को हराकर पहली बार टूर्नामेंट के अंतिम चार में प्रवेश कर लिया है।
सिलिक ने कोर्ट फिलिप चेट्रीट में बुधवार को चार घंटे 10 मिनट चले मुकाबले में रुबलेव को 5-7, 6-3, 6-4, 3-6, 7-6 (10-2) से मात दी।
जीत के बाद सिलिक ने कहा, “आंद्रे ने बेहतरीन टेनिस खेला, लेकिन हम में से एक ही आगे जा सकता था। आज मेरा दिन था।”
क्रोएशिया के सिलिक चारों ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पांचवे खिलाड़ी बन गये हैं। इससे पहले राफ़ेल नडाल, नोवाक जोकोविच, रॉजर फ़ेडरर और एंडी मरे ऐसा कर चुके हैं।
अब सिलिक शुक्रवार को होने वाले सेमीफाइनल में विश्व के नंबर आठ खिलाड़ी कैस्पर रूड का सामना करेंगे। इसके अलावा दूसरे पुरुष एकल सेमीफाइनल में राफ़ेल नडाल और एलेक्ज़ेंडर ज़्वेरेव आमने-सामने आयेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *