परिवार के तीन लोगों सहित,तीन माह के बच्चे की भी थमी मिली सांसे

परिवार के तीन लोगों सहित,तीन माह के बच्चे की भी थमी मिली सांसे

बरेली। यूपी के बरेली से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक ही परिवार के तीन लोग अपने घर मे मृत पाए गए और मरने वालों में तीन माह का बच्चा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोग सो कर उठे तो परिवार के लोगों ने रामप्रकाश के परिवार के बारे में पूछा कि आज रामप्रकाश के बच्चे अभी तक नहीं उठे है। इसी बीच परिवार के कुछ लोग रामप्रकाश के दरवाजे पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने रामप्रकाश के परिवार के लोगों को आवाज दी , लेकिन किसी ने सुनी नहीं, परिवार के लोगों को लगा कूलर चल रहा है शायद उस वजह से सो रहे लोग उनकी आवाज सुन नहीं पा रहे है। कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने प्रयास किया , आशंका होने परिवार के लोगों ने फुकनी की मदद से दरवाजा खोला तो देखा घर में मौजूद सभी लोग मृत है। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिथंसेए भेज दिया ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *