परिवहन इमारतों पर हवाई हमला, पांच की मौत, आठ घायल

परिवहन इमारतों पर हवाई हमला, पांच की मौत, आठ घायल

कीव। यूक्रेन के विन्नित्सिया क्षेत्र में परिवहन बुनियादी ढांचों पर रूस के हवाई हमले में सोमवार को कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए हैं।
विनितसिया क्षेत्रीय अभियोजक कार्यालय ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि रॉकेटों ने ज़मेरींका और कोज़्यातिन शहरों के पास परिवहन इमारत को निशाना बनाया हैं।
यूक्रेन रेलवे के अध्यक्ष ऑलेक्ज़ेंडर कामिशिन ने टेलीग्राम पर बताया कि सोमवार को मध्य और पश्चिमी यूक्रेन के पांच रेलवे स्टेशनों पर हमला हुआ हैं।
ज़मेरींका और कोज़्यातिन यूक्रेन के प्रमुख क्षेत्रीय रेलवे के जंक्शन स्टेशन है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *