पत्रकारों की समस्याओं को लेकर किया मंथन


कैराना। पत्रकार संगठन की बैठक के दौरान पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान निष्पक्ष पत्रकारिता का भी संकल्प लिया गया।
सोमवार को पानीपत रोड पर स्थित रॉयल ब्रेक प्वाइंट पर पत्रकार संगठन कैराना की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने कहा कि पत्रकार समाज का आइना होता है, जो पीड़ित और मजलूमों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम करता है। आज के समय में पत्रकारों के लिए विभिन्न प्रकार की समस्याएं है। पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा हर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। वहीं, पत्रकारों ने निर्भीक होकर निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता करने का संकल्प लिया। इस दौरान दर्जनों पत्रकारगण मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *