पत्नी से हुआ झगडा तो बिजली के खंभे पर चढ़ा कांवड़ियां, पुलिस के उड गए होश

मुजफ्फरनगर. दिल्ली-हरिद्वार हाइवे पर एक कांवड़िया बिजली के खंभे पर चढ़ गया। विद्युत निगम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मानमनव्वल के बाद बमुश्किल उसे नीचे उतारा। पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।

बताया कि युवक पत्नी के साथ चल रहे विवाद के कारण तनाव में था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। दिल्ली-हरिद्वार हाइवे हाइवे पर बरला के पास कांवड़िया रविंद्र कुमार बिजली के खंभे पर चढ़ गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और विद्युत निगम के एसडीओ अजय यादव को दी।

 

एसडीओ ने तुरंत ही विद्युत आपूर्ति बंद कराई और मौके पर पहुंच गए। काफी मान मनव्वल के बाद कांवड़िये को नीचे उतारा गया। इसे बाद ही अधिकारियों ने चैन की सांस ली। थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि रविंद्र झारखंड का मूल निवासी हैं और 30 वर्षों से दिल्ली में रह रहा है।

पूछताछ में रविंद्र ने बताया कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। इसी के चलते वह तनाव में था। फिलहाल पुलिस ने उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *