जस्थान के बीकानेर जिले पत्नी ने की पति की जमकर धुनाई करने का मामला सामने आया है। रिडमलसर गांव में पति-पत्नी विवाद में महिला ने ना आव देखा ना ताव अपने पति की क्रिकेट के बल्ले से जमकर पिटाई कर दी। महिला द्वारा पति की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पति पत्नी के झगड़े के पीछे नशे की लत बताई जा रही है।

दरअसल, राजस्थान के बीकानेर में खाना खाए बगैर पति का सो जाना पत्नी को इतना नागवार गुजरा कि वह गुस्से से तिलमिला गई और उसने पति की क्रिकेट खेलने के बैट से धुनाई कर डाली। पिटाई इतनी जबरदस्त की कि पति के सिर पर एक दर्जन से ज्यादा टांके लगे। इतना ही नहीं आस पड़ोस के लोग जब पति को छुड़ाने के लिए आए तब भी पत्नी शांत नहीं बैठी और पिटाई बेसुध हुए पति पर फिर से हमला कर दिया।

पीड़ित पति के परिजनों का आरोप है कि महिला के खिलाफ पति अमीन की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाए पुलिस पत्नी की तरफ से पति और उसके पडोसियों के खिलाफ दर्ज करवाए छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार करने के लिए धमका रही है।
वहीं, पीड़ित पति के परिजनों का कहना है कि वो सो रहा था, तभी पीछे से उस पर हमला किया गया, कम से कम 15 टांके आए हैं, इसका एक वीडियो प्रूफ भी है जिसके बाद भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। पीड़ित पति के परिजनों का आरोप है कि पुलिस वालों ने कुछ नहीं किया उलटा हमारे ऊपर व्यास कॉलोनी थाने में केस हुआ है, चार भाइयों का नाम आया है, चार पड़ोसी का नाम आया है, ये सिर फूटा हुआ ये वीडियो बना हुआ झूठ नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि क्या हमारे समाज में एक लेडीज को इजाजत है मर्डर करने की? हालांकि अभी मामला पुलिस जांच में है।