पत्थलगांव में दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार

 

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पत्थलगांव पुलिस ने आज नाबालिग लड़के को जबरन भगाकर दुष्कर्म करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक डी.रविशंकर ने बताया कि आरोपी महिला के विरुद्ध नाबालिग लड़के को भगा ले जाने तथा बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की पुष्टि हो जाने पर विभिन्न अपराधिक धारा के साथ पॉस्को एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला से पीड़ित को छुड़ा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले को अंजाम देने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *