पति, ससुर व सास समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पति, ससुर व सास समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जानसठ। गांव सालारपुर में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी। मृतका के भाई ने सास, ससुर व पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव सालारपुर में एक विवाहिता का रविवार की सुबह शव उसके कमरे की एक खूटी से टंगा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर उसके पीएम के लिए भेज दिया। बाद में महिला के स्वजनों ने आकर हंगामा किया और दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। उसके स्वजनों ने बताया कि गांव बागोवाली निवासी शबाना पुत्री मंगता की शादी करीब दो साल पूर्व गांव सालारपुर निवासी शौकिन पुत्र साबिर के साथ हुई थी। शबाना के स्वजनों का आरोप है कि शौकीन के परिजन शुरू से ही उसके दहेज के लिए ताने मारते थे। बीच में जब ज्यादा तंग किया तो वह बागोवाली आ गई थी। लेकिन बाद में गणमान्यों के कहने पर उन्होंने शबाना को फिर से सालारपुर भेज दिया। लेकिन फिर से उसे दहेज के लिए तंग किया जाने लगा। रविवार की सुबह उसकी मौत की सूचना उन्हें मिली। मृतका के भाई राशिद ने उसके पति, सास, ससुर व मामा के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *