पति ने पिटाई की तो पत्नी ने अपने 6 मासूम बच्चों को कुएं में फेंका, सभी की दर्दनाक मौत

पति ने पिटाई की तो पत्नी ने अपने 6 मासूम बच्चों को कुएं में फेंका, सभी की दर्दनाक मौत

रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घरेलू विवाद के बाद सोमवार को एक मां ने अपने 6 नाबालिग बच्चों को कथित तौर पर कुएं में फेंक दिया, इसके बाद वह खुद कुएं में कूद गई।

वहीं, इस दौरान जब महिला रूना कुएं में कूदने जा रही थी उसकी वक्त पास से गुजर रहे एक शख्स ने उसे देख लिया जिसके बाद शख्स ने शोर मचाकर गांव वालों को इकट्ठा किया और रूना को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिनमासूम बच्चों को बचाया नहीं जा सका।

बताया जा रहा है कि रूना का पति हमेशा शराब के नशे में धुत्त रहता था और उससे मारपीट करता था। सोमवार को भी रूना का अपने पति से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चों में 5 लड़कियां शामिल हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि यह हैरान करने वाली घटना मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर महाड तालुक के खारावली गांव में हुई। उन्होंने बताया कि 30 वर्षीय महिला की उसके पति के परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर पिटाई की थी, जिसके बाद उसे यह कदम उठाया। अधिकारी ने बताया कि मृतक बच्चों की उम्र 18 महीने से 10 साल के बीच थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *