पटियाला के श्री काली माता मंदिर की दीवार पर लगाया खालिस्तान का पोस्टर

पटियाला। पटियाला के श्री काली माता मंदिर की दीवार पर गत रात्रि खालिस्तान का पोस्टर लगा दिया गया। पोस्टर पर रैफरैंडम 26 जनवरी लिखा हुआ है। पोस्टर शेरों वाला गेट के पिछली तरफ गेट के अंदर जाकर लगाया गया। जब सुबह इस बारे में पुलिस को पता चला तो दिन चढ़ने से पहले ही पोस्टर हटा दिया गया। पुलिस ने तो इस कार्रवाई को छिपा लिया था पर सोशल मीडिया पर इस पोस्टर के साथ 27 अप्रैल की हिंसा की तस्वीरें जोड़कर क्लिप वायरल कर दी गई। जिस तरह 29 अप्रैल को श्री काली माता मंदिर पर हमला हुआ था, उसे देखते हुए पुलिस ने फिर से मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी है।

खालिस्तान का पोस्टर मंदिर की दीवार पर लगाने के बाद पटियाला का माहौल फिर से काफी गर्म हो गया है। हिंदू संगठनों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार ने ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की होती तो दोबारा कोई ऐसा करने की हिम्मत नहीं करता। हिंदू संगठनों ने मांग की कि दोषियों को ढूंढा जाए और सख्त कार्रवाई की जाए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *