उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन संभाग के शाजापुर जिले के एक पटवारी को आज लोकायुक्त पुलिस ने तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
उज्जैन लोकायुक्त के कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक राजकुमार सराफ ने बताया कि उज्जैन संभाग के शाजापुर जिले के गिरवर गांव निवासी योगेश पाटीदार की महूपुरा स्थित भूमि के नामांतरण में गलत प्रविष्टि में सुधार के लिए के लिए पटवारी आत्माराम धानुक ने तीन हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इस पर योगेश पाटीदार ने इसकी शिकायत उज्जैन लोकायुक्त से की।
उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पटवारी को उसके निजी कार्यालय से तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


